चीन में कोरोना की दूसरी लहर,बंद हुए मार्केट
नई दिल्ली : दुनिया में कोरोना के जनक कहे जाने वाले चीन में फिर एक बार कोरोना का विस्तार होना शुरू हो गया है बता दें कि अब चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना के नए मामले सामने आये है | इतना ही नहीं बीजिंग में नए मामले आने के बाद अब वहां की पूरी मार्किट को बंद कर दिया गया है और सेनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है | नए मामलों के मिलते ही बीजिंग में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हो गयी है |
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अब देश में कोरोना के कुल मामले 18 हो गए है जबकिबीजिंग में स्थानीय संक्रमण के छह मामले शामिल हैं | मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तक बिना लक्षण वाले सात नए मरीज सामने आए जिससे क्वारंटाइन में रह रहे ऐसे मरीजों की कुल संख्या 98 हो गई है|
दो महीने से नहीं आया था कोई मामला
बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ने से अधिकारी चिंतित हो गए हैं क्योंकि शहर में करीब दो महीनों तक कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया | नए मामलों ने चीन की राजधानी में कोरोना वायरस के फिर से फैलने की चिंताओं को जन्म दे दिया है |
अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयार रहने के दिए आदेश
शहर के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव काई की ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को विषाणु के फिर से फैलने की आशंका से निपटने के लिए ‘‘युद्ध स्तर’’ पर तैयार रहने को कहा गया है | सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार चीन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि छिटपुट मामले आना सामान्य है क्योंकि इस संक्रामक बीमारी का खात्मा नहीं हुआ है लेकिन इस महामारी के फिर से फैलने की आशंका नहीं है क्योंकि दो करोड़ की आबादी वाले इस शहर के निवासी एहतियात बरतने को लेकर काफी जागरूक हैं |
शुक्रवार को सामने आए दो मरीज बीजिंग के फेंगतई जिले में एक मांस अनुसंधान केंद्र के सहकर्मी हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है | लियु उपनाम के एक मरीज ने पांच दिनों के लिए पूर्वी चीन के शांगडोंग प्रांत की यात्रा की थी जबकि दूसरे ने हाल फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की | बीजिंग ने फेंगतई जिले में शिनफादी बाजार और जिंगशेन सीफूड बाजार को तत्काल बंद कर दिया जहां संक्रमित मरीज गया था |
शुक्रवार तक चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 83,075 पर पहुंच गई जिसमें से 74 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है | हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है | एनएचसी ने बताया कि 78,367 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 4,634 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई है |
https://kisansatta.com/second-wave-of-corona-in-china-market-closed38500-2/ #Coronacase, #Marketclose, #China, #Corona #coronacase, #marketclose, China, Corona Corona Virus, International, Top, Trending #CoronaVirus, #International, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प