पाकिस्तान में आतंकी हमला,21 जवानों की हुई मौत
नई दिल्ली : आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद आतंक के निशाने में आ गया है | बता दें कि कल देर शाम आतंकियों ने पाकिस्तान सेना के दो काफिलों को निशान बना कर उस पर हमला कर दिया जिसमे कम से कम 21 सैनिकों के मारे जाने की खबर है | पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ | सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले के रज्माक इलाके के पास एक तेल एवं गैस कंपनी के वाहनों के काफिले को निशाना बनाया | पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि ज्यादातर सैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं | हमले से नाराज पीएम इमरान खान ने हमलों को लेकर आर्मी चीफ जनरल बाजवा से रिपोर्ट मांगी है |
गौरतलब है कि (ICPR) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले के दौरान गोलीबारी में आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है | इस हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) के सात सैनिक और सात निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई | ग्वादर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आतंकवादियों ने बलूचिस्तान-हब-कराची तटीय राजमार्ग पर ओरमारा के निकट पहाड़ों से काफिले पर हमला किया |
झटका ! हाईकोर्ट ने अंतर बेसिक शिक्षा परिषद् के जनपदीय स्थानांतरण में लगाई रोक
उन्होंने बताया कि इस हमले को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है और आतंकवादियों को पहले से ही काफिले के कराची जाने की जानकारी थी | आतंकवादी काफिले की प्रतीक्षा कर रहे थे | एफसी के अन्य कर्मी काफिले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सफल रहे |
उत्तरी वजीरिस्तान कभी आतंकवादियों का गढ़ था, लेकिन सुरक्षा बलों ने कई अभियानों में अधिकतर आतंकियों को समाप्त कर दिया | ऐसा माना जाता है कि बचे हुए आतंकवादी अफगानिस्तान भाग गए और अब वापस आकर हमले शुरू किए | इस क्षेत्र में सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है |
16 अक्टूबर राशिफल जानें ,कैसा रहेगा आपका भाग्यफल
पांच महीने में ये चौथा हमला
बीते पांच महीने में पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है | अब तक कुल मिलाकर इन हमलों में 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं | ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा कारण है | क्योंकि, यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं | यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर है |
खुशखबरी ! 17 अक्टूबर से पर्यटक कर सकेंगे स्टेचू ऑफ़ यूनिटी की सैर
इमरान खान ने रिपोर्ट मांगी
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ जनरल बाजवा से फोन पर बातचीत की. पीएम ने उनसे घटना का ब्योरा लिया | सैनिकों की दो कंपनियां मौके पर रवाना की गई हैं |बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर पिछले महीनों में कई हमले हुए हैं, लेकिन खैबर और वजीरिस्तान में इस तरह के हमले नई बात है |
https://kisansatta.com/terrorist-attack-in-pakistan-21-soldiers-died/ #Bajwa, #Imrankhan, #Oiltank, #Terroristattack, #PAKISTAN #bajwa, #imrankhan, #oiltank, #terroristattack, PAKISTAN International, Top, Trending #International, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प