सावधान हो जाइये अगर आप भी इन 7 ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, ऑनलाइन लीक हुआ 2 करोड़ यूज़र्स का डेटा
नई दिल्ली| दुनिया भर मे डेटा लीक होने की खबर बहुत तेजी से लगातार बढ़ रही है और अब एक रिपोर्ट से पता चल रहा है कि VPN सर्विस को हम जितना सिक्योर समझते हैं, असल में उतनी सेफ होती नहीं हैं। बहरहाल हॉन्ग-कॉन्ग बेस्ड 7 VPN प्रोवाइडर्स के यूज़र्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। अगर आप भी VPN इस्तेमाल करते हैं तो आपको बेहद सचेत रहने की ज़रूरत है, क्योंकि इन 7 VPN ऐप के करीब 2 करोड़ यूज़र्स का डेटा पब्लिक हुआ है।
इन VPN सर्विसेज़ का दावा है कि दुनिया भर में इसके 2 करोड़ यूज़र्स हैं। शोध में पाया गया कि इन 2 करोड़ यूज़र का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसमें टोटल 1.2TB का डेटा शामिल है।
आइए जानें कौन सी हैं वह 7 VPN ऐप्स है।
UFO VPN
FAST VPN
Free VPN
Super VPN
Flash VPN
Secure VPN
Rabbit VPN
vpnMentor की रिसर्च टीम ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि VPN सर्विस देने वाली कंपनी ने पर्सनली आईडेंटिफिएबल इनफॉर्मेशन (PII) डेटा ऐप्स से लीक कर दिया है, जबकि VPN सर्विस देने वाली कंपनी का दावा है कि किसी तरह का कोई डेटा लीक नहीं हुआ है।
इनमें से ज़्यादातर ऐप्स दावा करती हैं कि ये ‘no-log VPNs’ ऑफर करती हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि ये अपने नेटवर्क पर किसी भी यूज़र की एक्टिविटी का रिकॉर्ड नहीं रखती हैं, और शायद इन कंपनियों का यही पॉइंट खुद को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
4.9 है इन ऐप्स की रेटिंग
चौकाने वाली ये है कि इन VPN में कुछ ऐप्स काफी ज़्यादा पॉपुलर हैं, और इन्हें गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर अच्छी रेटिंग मिली हुई है| इसमें से हॉन्ग कॉन्ग की सुपर VPN कंपनी Nownetmobi को प्ले-स्टोर पर 4.6 रेटिंग और ऐपल स्टोर पर 4.9 स्टार की रेटिंग मिली है| दूसरी हॉन्ग-कॉन्ग बेस्ड UFO VPN की Dreamfii HK लिमिटेड को भी गूगल प्ले स्टोर पर 4.5 और ऐप स्टोर पर 4.8 स्टार्स मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक Rabbit VPN के अलावा बाकी ऐप्स अभी प्ले स्टोर पर शामिल हैं|
https://kisansatta.com/be-careful-if-you-also-use-these-7-apps-data-of-2-crore-users-leaked-online/ #Hindinews, #Internetsystem, #Media, #Onlineapps, #Onlineplatform hindinews, internetsystem, media, onlineapps, onlineplatform Business, e-Paper, In Focus, International, National, Top, Trending #Business, #e-Paper, #InFocus, #International, #National, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प