Ganesh Chaturthi पर बप्पा को लगाएं Paneer Kheer का भोग
आज Ganesh Chaturthi है ऐसे में हर तरफ बप्पा के चर्चे हैं। गणपति पूजन के दौरान बप्पा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरह के भोग बनाकर प्रसाद में चढ़ाते हैं। ऐसे ही प्रसाद में चढ़ाई जाने वाली चीज का नाम है Kheer। इस बार भगवान गणेश को चावल से नहीं Paneer से बनी Kheer का भोग लगाएं।
सामग्री
दूध -1 लीटर
Paneer -1 कप
चावल का आटा -1 बड़ी चम्मच
मसला हुआ हरी इलायची Powder -1 छोटी चम्मच
चीनी – 1/4 कप
सजावट के लिए
कटा हुआ बादाम – 5
कटा हुआ पिस्ता – 5
जरूरत के अनुसार केसर – 5
इस तरह बनाएं Paneer Kheer
Paneer से बनी Kheer बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध उबालें।
उबाल आने तक इसे चलाते रहें।
इसमें बड़ा एक चम्मच चावल का आटा डालें। 8-10 मिनट तक इसे पकाएं।
दूध के मिश्रण में 5-6 पिस्ते की कतरन, ¼ चम्मच इलायची पाउडर और, 5-6 केसर के रेशे डालकर चलाएं।
कुछ मिनट चलाने के बाद, 1/4 कप चीनी पाउडर डालें और तब तक उबालें, जब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए।
धीमी आंच पर, 1 कप Paneer डालें। पहले Paneer को हाथों से मैश कर लें और फिर डालें।
इसे 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह से चलाएं।
अब Kheer को बाउल में सर्व करें इस केसर और बादाम से गार्निश करें। आप गर्मागर्म इसे सर्व करें चाहें तो इसे फ्रिज में ठंडा करके भी परोस सकते हैं।












