बॉलीवुड में उनका होना एक मायने में बहुत ख़ास है जिसे प्रोत्साहित करना चाहिए और उसकी तारीफ़ भी. कंगना ही बॉलीवुड की असल फीमेल सुपरस्टार हैं. फ़िल्में हिट कराने के लिए कंगना को किसी मेल सुपरस्टार की जरूरत नहीं पड़ती. उनकी फिल्मों की मेल कास्ट भी कंगना की शर्तों पर ही काम करता है. इसमें कोई शक नहीं कि कंगना रनौत बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री हैं. अब तक के करियर में उन्होंने कई मौकों पर इसे साबित किया है. राजनीतिक झुकाव और बोल्ड विचारों की वजह से कंगना बड़े समूह की आलोचना का सामना करती हैं. लेकिन सिर्फ इस आधार पर उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों को खारिज नहीं किया जा सकता. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जो हासिल किया है, एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली किसी भी लड़की के लिए सामान्य बात कतई नहीं है. थलाइवी तक कंगना का जो फ़िल्मी आशियाना दिखता है असल में उसे बड़ी मेहनत और तिनका-तिनका जोड़कर तैयार किया गया है. कंगना बेबाकी के लिए मशहूर हैं. जो मन में आता है- बेल्लौस बोलती हैं. बोलती क्या है- सामने वाले की हद तक छीछालेदर कर देती हैं. ये उनके व्यक्तित्व का एक ऐसा पहलू है जिसकी वजह से कई मर्तबा बड़े विवाद खड़े हुए. आमतौर पर बॉलीवुड का 'संभ्रांत' तबका चुप रहना पसंद करता है. वहां बोलने वाले कुछ ही लोग हैं और उनके बोलने का दायरा भी अलग-अलग है. एक दायरे को 'लिबरल' कहा जा सकता है. कंगना जिस दायरे में बोलती हैं- वो लिबरल्स के ठीक विपरीत खड़ा है. इन पंक्तियों का लेखक फिलहाल बॉलीवुड की अलग-अलग धाराओं को सही या गलत स्थापित करने की कोशिश में नहीं है. कंगना ख़ूबसूरत हैं होनहार हैं. यह भी कि वे जो कुछ भी हैं अपनी वजह से हैं. बॉलीवुड में उनका होना एक मायने में बहुत ख़ास है जिसे प्रोत्साहित करना चाहिए और उसकी तारीफ़ भी. कंगना ही बॉलीवुड की असल फीमेल सुपरस्टार दिखती हैं. उनकी फिल्मों का विषय, उनका परफॉर्मेंस या फिर बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों का कारोबार इस बात को पुख्ता करता है. बॉलीवुड की शोकॉल्ड और दिग्गज अभिनेत्रियां भी कई मायनों में उनके समकक्ष नहीं दिखती हैं. फ़िल्में हिट कराने के लिए कंगना को किसी मेल सुपरस्टार की जरूरत नहीं पड़ती. कहते तो यह भी हैं कि पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्मों की मेल कास्ट भी कंगना की शर्तों पर ही काम करता है. कंगना ने अक्षय कुमार (एयर लिस्ट रुस्तम), सलमान खान (सुल्तान बजरंगी भाईजान), और रणबीर कपूर (संजू) जैसे सुपर सितारों की कई फ़िल्में छोड़ दीं. सिर्फ इसलिए कि सुपर सितारों की फिल्मों में कंगना ने अपने लिए मुनासिब जगह नहीं पाई. साफ़ है कंगना किसी फिल्म में सिर्फ सूरत दिखाने के लिए (at Mumbai, Maharashtra) https://www.instagram.com/p/CTq9ozqsqWL/?utm_medium=tumblr











