एक नयी शुरुआत
आप सब को "हिंदी मेरी जान" की तरफ से मेरा प्यार भरा नमस्कार । "हिंदी मेरी जान" मेरे लिए एक नयी शुरुआत है जहा न्यू एज हिंदी पाठको के लिए एक ताज़ा, दिलचस्प और ज्ञानवर्धक चीजों को मै "क्युरेट" करने की कोशिश करूँगा ।
यहाँ इस ब्लॉग में कभी फिल्मों की बातें होंगी, कभी किसी हिंदी उपन्यास का "रिव्यु" पढ़ने को मिलेगा, कभी किसी ताजा कवी या लेखक से और उनके काम से हम रूबरू होंगे, कभी दिलचस्प "आर्टिकल्स" लिखे जायेंगे, तो कभी आज के आज के हाल का चाल लिया जाएगा ।
इस ब्लॉग कोई सीमाँए नहीं होंगी । बस जो लिखा जाएगा वो हिंदी में होगा । और अभी तक हिंदी के "स्टाइल" को पढ़ कर आपको समझ में आ ही गया होगा, की हम इसे "न्यू एज" हिंदी क्यों कह रहे है ।
चलिए फिर देर काहे की । एक नयी शुरुआत की जाए ।
आदित्यमुर्ती (अभिजीत)
ब्लॉग क्यूरेटर







