Hindu Festival: Ganesh Chaturthi (गणेश चतुर्थी)
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
#गणेश_चतुर्थी क हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ.
#गणपति_बप्पा_मोरया卐
#गणपति
Show & Tell
2025 on Tumblr: Trends That Defined the Year
Mike Driver

pixel skylines
No title available

bliss lane
Cosimo Galluzzi
let's talk about Bridgerton tea, my ask is open
ojovivo
todays bird
PUT YOUR BEARD IN MY MOUTH
RMH
No title available
Interview Vampire Daily
Monterey Bay Aquarium
Aqua Utopia|海の底で記憶を紡ぐ
Noah Kahan

Kiana Khansmith
Not today Justin
art blog(derogatory)
seen from Brazil
seen from United States
seen from Netherlands

seen from South Korea
seen from United States

seen from Singapore
seen from Iraq

seen from United States

seen from India
seen from Bangladesh

seen from Nepal

seen from United States
seen from Venezuela

seen from Malaysia

seen from United States
seen from India
seen from Colombia
seen from Venezuela

seen from United States
seen from India
@sriramjanmbhumi
Hindu Festival: Ganesh Chaturthi (गणेश चतुर्थी)
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
#गणेश_चतुर्थी क हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ.
#गणपति_बप्पा_मोरया卐
#गणपति
Shiva Mantra (शिव मंत्र): काल हर, दुःख हर
🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩
#ShivMantra
"काल हर, दुःख हर" एक प्रसिद्ध मंत्र है, जिसका अर्थ है "काल (समय) को हरने वाला, दुःख को हरने वाला"। यह मंत्र अक्सर भगवान शिव के साथ जुड़ा होता है, और लोग इसे कष्टों और दुखों से मुक्ति पाने के लिए जपते हैं.
विस्तार से:
"काल हर":
यह भाग समय या काल को दर्शाता है, जो अक्सर हमारे जीवन में दुखों और कठिनाइयों का कारण बनता है.
"दुःख हर":
यह भाग दुखों और कष्टों को दर्शाता है, जिनसे हम अक्सर जूझते हैं.
"हर हर महादेव":
यह भगवान शिव का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय स्लोगन है, जो अक्सर इस मंत्र के साथ बोला जाता है.
शिव गायत्री मंत्र:
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि,
तन्नो रुद्र प्रचोदयात्:||
यह शिव गायत्री मंत्र है, जो बुद्धि और विवेक में वृद्धि के लिए जाना जाता है.
नमः पार्वती पतये हर हर महादेव:
यह मंत्र भी शिव के साथ जुड़ा हुआ है.
Shri Ram Tarak Mantra (श्री राम तारक मंत्र)
🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩
#श्री_राम_तारक_मंत्र
राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥
इस मंत्र को श्री राम तारक मंत्र भी कहा जाता है। और इसका जाप, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के 1000 नामों के जाप के समतुल्य है। यह मंत्र श्री राम रक्षा स्तोत्रम् के नाम से भी जाना जाता है।
सम्वन्धित कथा:
एक बार भूतभावन भगवान शिव ने अपनी प्राणवल्लभा पार्वती जी से अपने ही साथ भोजन करने का अनुरोध किया। भगवती पार्वती जी ने यह कहकर टाला कि वे विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर रही हैं। थोड़ी देर तक प्रतीक्षा करके शिवजी ने जब पुनः पार्वती जी को बुलाया तब भी पार्वती जी ने यही उत्तर दिया कि वे विष्णुसहस्रनाम के पाठ के विश्राम के पश्चात् ही आ सकेंगी। शिव जी को शीघ्रता थी। भोजन ठण्डा हो रहा था। अतः भगवान भूतभावन ने कहा- पार्वति! राम राम कहो। एक बार राम कहने से विष्णुसहस्रनाम का सम्पूर्ण फल मिल जाता है। क्योंकि श्रीराम नाम ही विष्णु सहस्रनाम के तुल्य है। इस प्रकार शिवजी के मुख से राम इस दो अक्षर के नाम का विष्णुसहस्रनाम के समान सुनकर राम इस द्व्यक्षर नाम का जप करके पार्वती जी ने प्रसन्न होकर शिवजी के साथ भोजन किया।
सहस नाम सम सुनि शिव बानी।
जपि जेई पिय संग भवानी॥
Jai Shri Ram! !!
RamCharit Manas Chaupai With Meaning (रामायण चौपाई अर्थ सहित)
🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩
#RamCharitmanasChaupai
गुन तुम्हार समुझई निज दोसा,
जेहि सब भांति तुम्हार भरोसा||
राम भगत प्रिय लागहि जेहि,
तेहिं उर बसहूं सहित वैदेही||
भावार्थ:
जो गुणों को आपका और दोषों को अपना समझता है, जिसे सब प्रकार से आपका ही भरोसा है और राम भक्त जिसे प्यारे लगते हैं, उसके हृदय में आप सीता सहित निवास कीजिए॥
Jai Shri Ram!!!
Hindu Festival: Shree Hanuman Jayanti
🚩जय श्री राम 🚩
श्री हनुमते नमः। ✒️👇
|भक्तरक्षणशीलाय जानकिशोकहारिणे|
||ज्वलत्पावकनत्राय मगलं श्रीहनमते||
अर्थात्:
भक्तों के रक्षक, सीता माता के दुखहारी,
ज्वालामुखी दृष्टि, जय वीर हनुमान ।।
श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं देश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
Jai Shree Ram!!!
Jai Veer Hanuman!!!
🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩
सब सुख लहै तुम्हारी सरना,
तुम रक्षक काहू को डरना।।
*अर्थ :- जो भी आपकी शरण में आते है उन सभी को आनन्द एवं सुख प्राप्त होता है और आप रक्षक है, तो फिर किसी का डर नहीं रहता।
*गूढार्थ :- तुलसीदासजी यहाँ भगवान की शरण में जाने के लिए कह रहें।
शरणागति एक महान साधन है, भगवान की शरण जाओ, भगवान का बन जाओ, उसके बिना जीवन में आनंद नहीं है, भगवान आधार है।
गलतियों को कहने का स्थान अर्थात् भगवान।
शरणं यानी गति, भगवान ही हमारी गति हैं, भगवान को छोड़कर दूसरे किसकी शरण जायँ?
Ramcharit Manas Chaupai With Meaning (रामायण चौपाई अर्थ सहित):
🚩🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩🚩
#RamayanChaupaiWithMeaning
"सत पंच चौपाई मनोहर जानि जो नर उर धरै,
दारुन अबिद्या पंच जनित विकार श्री रघुबर हरै"
अर्थ:
सत पंच चौपाई मनोहर:
सात चौपाइयों का अर्थ है कि जो व्यक्ति इन सात चौपाइयों को हृदय में धारण करता है, उसके मन में व्याप्त अज्ञानता और पांच विकार (काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार) श्री राम के कृपा से दूर हो जाते हैं.
दारुन अबिद्या:
अज्ञानता, अंधकार, या दुष्टता.
पंच जनित विकार:
पांचों विकार (काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार).
श्री रघुबर हरै:
श्री राम हर लेते हैं.
यह चौपाई गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के अंत मे लिखा है। यह चौपाई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने मन को शुद्ध कर सकते हैँ और श्री राम प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकते हैँ ।
Jai Shri Ram!!!
Shiv Bhajan: Twamev Mata Cha Pita Twamev (त्वमेव माता च पिता त्वमेव)
🚩जय श्री राम 🚩
Har Har Mahadev 🙏
Twamev Mata Cha Pita Twamev || Shiv Bhajan || त्वमेव माता च पिता त्वमेव || Powerful Mantra || #SriRamJanmBhumi
त्वमेव माता च पिता त्वमेव ।
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव ।
त्वमेव विद्या द्रविणम् त्वमेव ।
त्वमेव सर्वम् मम देव देव ॥
Tvam-Eva Maataa Ca Pitaa Tvam-Eva |
Tvam-Eva Bandhush-Ca Sakhaa Tvam-Eva |
Tvam-Eva Viidyaa Dravinnam Tvam-Eva |
Tvam-Eva Sarvam Mama Deva Deva ||
Meaning:
1: You Truly are my Mother And You Trulyare my Father .
2: You Truly are my Relative And You Truly are my Friend.
3: You Truly are my Knowledge and You Truly are my Wealth.
4: You Truly are my All, My God of Gods.
🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊🔊
#Ram #Ramayana #RamMandir #Ayodhya #SriRamJanmBhumi #ShivStuti #Shiva #ShivBhajan #MahaKal #Mahadev #Bhajan #bhajansandhya #trending #reels #reelkarofeelkaro #trendingreels
Shree Ramlala Bhagwan (Ayodhya Ram Mandir)
🚩🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩🚩
कनक रतनमय पालनो रच्यो मनहुॅं मारसुतहार।
बिबिध खेलौना किंकिनी लागे मंजुल मुकुताहार।।
रघुकुल मंडन राम लला।।
सुवर्ण और मणियों से जड़ा हुआ मनोहर पालना है जिसे मानो कामदेव रूपी बढ़ई ने बनाया हो, उसमें खिलौने, घुंघरू व मोती की मालाएं हैं। उसमें ही रघुकुल भूषण रामलला विराजमान हैं।
Jai Shri Ram! !!
#Ram #Ramayana #RamMandir #Ayodhya #SriRamJanmBhumi #Ramlala
आप सभी रामभक्तों को भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ 'प्रतिष्ठा द्वादशी' की मंगल शुभकामना.
Jai Siya Ram!!!
आज श्रीराम मंदिर वर्षगांठ के अवसर पर, हम सभी को भगवान राम की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को याद रखना चाहिए।
उनकी भक्ति, निष्ठा, और सत्य के प्रति समर्पण से हमें प्रेरणा मिलती है।
आइए हम भगवान राम के आशीर्वाद से अपने जीवन को सकारात्मक और समृद्ध बनाएं।
Jai Shree Ram!!!
Pratishtha Dwadashi (Shri Ram Raag Sewa)
🚩 जय श्रीराम 🚩
11 - 13 Jan, 2025
3:00 PM TO 6PM
प्रतिष्ठा द्वादशी 2025 के मंगल अवसर पर 'श्रीराम राग सेवा' की प्रस्तुति आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
श्री राम राग सेवा का आयोजन अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। यह भक्तिमय आयोजन भगवान श्री राम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महिमा का उत्सव मनाने के लिए समर्पित है, जो देशभर से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों तथा भक्तों को एक साथ जोड़ता है।
श्री राम राग सेवा में प्रभु श्री रामलला सरकार की महिमा में भजनों, रागों और कीर्तन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण दिव्य आनंद और भक्ति से भर जाएगा। इसका शुभारंभ भारत रत्न स्वर्गीय सुश्री लता मंगेशकर जी द्वारा रिकॉर्डेड उनकी अंतिम कंपोजिशन श्री राम स्तुति श्लोक की आदर स्वरूप प्रस्तुति से होगा।
यह शुभ अवसर ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ को चिह्नित करता है, जो प्रभु श्री रामलला सरकार के प्रति अद्भुत श्रद्धा और मंदिर की कोटि-कोटि श्रीराम भक्तों के लिए आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भूमिका को दर्शाता है।
Jai Shri Ram! !!
श्री रामलला सरकार 🚩
🙏श्री रामचंद्राय नमः🙏
काम कोटि छबि स्याम सरीरा।
नील कंज बारिद गंभीरा॥
अरुन चरन पंकज नख जोती।
कमल दलन्हि बैठे जनु मोती॥
रेख कुलिस धवज अंकुर सोहे।
नूपुर धुनि सुनि मुनि मन मोहे।।
कटि किंकिनी उदर त्रय रेखा।
नाभि गभीर जान जेहि देखा।।
उनके नीलकमल और गंभीर जल से भरे हुए मेघ के समान श्याम शरीर में करोड़ों कामदेवों की शोभा है। लाल-लाल चरण कमलों के नखों की शुभ्र ज्योति ऐसी मालूम होती है, जैसे लाल कमल के पत्तों पर मोती स्थिर हो गए हों।
चरणतलों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिह्न शोभित हैं। नूपुर की ध्वनि सुनकर मुनियों का भी मन मोहित हो जाता है। कमर में करधनी और पेट पर तीन रेखाएँ हैं। नाभि की गंभीरता को तो वही जानते हैं, जिन्होंने उसे देखा है।
Hindu Festival: PRATISHTHA DWADASHI (प्रतिष्ठा द्वादशी)
🚩जय श्री राम 🚩
#HinduFestival: Pratishtha Dwadashi (प्रतिष्ठा द्वादशी )
¶ प्रतिष्ठा द्वादशी कब और क्यों मनाया जाता है?
संतों से परामर्श के पश्चात यह तय किया गया कि जिस प्रकार सभी हिंदू उत्सव और पर्व हिंदी तिथि एवं पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, उसी प्रकार प्रभु श्री रामलला सरकार की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को प्रति वर्ष पंचांग अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी अर्थात कूर्म द्वादशी को मनाया जाए। इस तिथि को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में जाना जाएगा।
¶ प्रतिष्ठा द्वादशी पर होने वाले कार्यक्रम:
इस वर्ष(2025), अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगाँठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जाएगी। जिसमें निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे:
1. यज्ञ मण्डप (मंदिर परिसर):
- शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)
- 6 लाख श्रीराम मंत्र जाप
- राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ
2. मंदिर भूतल पर कार्यक्रम:
- राग सेवा (3-5 बजे)
- बधाई गान (6-9 बजे)
3. यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर:
- संगीतमय मानस पाठ
4. अंगद टीला:
- राम कथा (2-3:30 बजे)
- मानस प्रवचन (3:30-5 बजे)
- सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30-7:30 बजे)
- भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातःकाल से)
अंगद टीला के आयोजन में सम्पूर्ण समाज आमंत्रित है|
🚩🚩🚩Jai Shree 🚩🚩🚩
¶ WHY IS PRATISHTHA DWADASHI CELEBRATED?
After consultation with the saints, it was decided that just as all Hindu festivals and celebrations are celebrated according to the Hindi date and calendar, similarly the anniversary of the Pran Pratishtha of Lord Shri Ramlala Sarkar should be celebrated every year on Paush Shukla Dwadashi i.e. Kurma Dwadashi according to the calendar. This date will be known as Pratishtha Dwadashi.
¶ EVENTS TO BE CELEBRATED DURING PRATISHTHA DWADASHI:
This year, the first anniversary of the consecration of the idol of Lord Shri Ram Lalla Sarkar at the Shri Ram Janmabhoomi temple in Ayodhya will be celebrated on January 11, 2025. The following events will take place:
1. Yagna Mandap (Temple premises):
- Agnihotra with mantras from Shukla Yajurveda (8-11 am and 2-5 pm)
- Chanting of 6 lakh Shriram Mantras
- Recitation of Ram Raksha Stotra, Hanuman Chalisa, etc.
2. Programs on the temple ground floor:
- Raag Seva (3-5 pm)
- Badhai Gaan (6-9 pm)
3. On the first floor of Yatri Suvidha Kendra:
- Musical Manas Paath
4. Angad Tila:
- Ram Katha (2-3:30 pm)
- Manas Pravachan (3:30-5 pm)
- Cultural program (5:30-7:30 pm)
- Distribution of Bhagwan's Prasad (from morning)
The entire society is invited to the event at Angad Tila.
Jai Shree Ram!!!
Hindu Festival: TULSI PUJAN DIWAS (MYTHS, BELIEFS AND MANTRA)
🚩🚩🚩जय श्री राम 🚩🚩🚩
Hindu Festival: #TulsuPujan (महत्व, मान्यता एवं मंत्र)
तुलसी पूजन दिवस हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिन तुलसी माता की पूजा की जाती है, जिन्हें देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है. तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है.
¶ तुलसी पूजन के मंत्र:
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते..
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः,
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये..
¶ तुलसी पूजन दिवस का महत्व:
तुलसी पूजन का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है. माना जाता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी का निवास होता है और उनकी पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. इस दिन पूजा करने से घर में समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है. यह दिन जरूरतमंदों की मदद करने और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के लिए भी बहुत खास होता है.
#Ram #Ramayana #RamMandir #Ayodhya #SriRamJanmBhumi #TulsiPujanDiwas #shrihari #vishnu #lakshmi #lakshminarayan
Ram Mandir Update:
🚩जय श्री राम🚩
आजु सफल तपु तीरथ त्यागू।
आजु सुफल जप जोग बिरागू॥
सफल सकल सुभ साधन साजू।
राम तुम्हहि अवलोकत आजू
श्री राम जन्मभूमि मंदिर - शिखर, प्रथम तथा द्वितीय तल पर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति।
Hindu Festival: Tulsi Vivah (तुलसी विवाह)
🚩जय श्री राम🚩
तुलसी विवाह: Facts, Tulsi Mantra And Beliefs
महाप्रसादजननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
#ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार तुलसी (वृंदा) शंखचूड़ नामक असुर की पत्नी थीं। शंखचूड़ बहुत बड़ा अधर्मी था, लेकिन उसकी पत्नी सतीत्व का पालन करती थी। यही कारण था कि वह बहुत बलवान था और देवता उसको हरा नहीं पा रहे थे। भगवान विष्णु ने शंखचूड़ का रूप धारण कर तुलसी को छू लिया, जिससे उनका सतीत्व भंग हो गया।
भगवान #विष्णु के ऐसा करते ही #शंखचूड़ की शक्ति समाप्त हो गई। उसके बाद शिवजी ने उसका वध कर दिया। तुलसी को इस बात की जानकारी हुई, तो बहुत ही क्रोधित हुईं। उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर (#शालीग्राम) बनने का श्राप दे दिया।
भगवान विष्णु ने श्राप स्वीकार करते हुए कहा कि वह शालिग्राम रूप में पृथ्वी पर रहेंगे। तुम मुझको तुलसी के एक पौधे के रूप में छांव दोगी। उनके भक्त तुलसी से विवाह करके पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस दोनों का #कार्तिक #शुक्ल #एकादशी को विवाह किया जाता है। आज भी तुलसी नेपाल की #गंडकी नदी पर पौधे के रूप में पृथ्वी पर हैं, जहां शालिग्राम मिलते हैं।
Jai Shri Krishna!
Deepawali: Myth, Story And Mantra
🚩🚩जय श्री राम🚩🚩
ॐ श्रीं ह्रीं श्री कमले कमलालयै मम प्रसीद-प्रसीद
वरदे श्रीं ह्रीं श्री महालक्ष्म्यै नम:।।
महापर्व दीपावली कीजिए आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
Diwali is a great festival in the #Hindu community. Diwali is celebrated every year on the #Amavasya of #KrishnaPaksha of Kartik month. On Diwali, during Pradosh Kaal i.e. evening, Goddess #Lakshmi and Lord #Ganesha are worshiped and blessings of happiness and prosperity are sought.
On this day Lord Shri Ram, Mother Sita and brother Lakshman returned to their home Ayodhya after completing fourteen years of exile. In the joy of returning home after so many years, all the people of Ayodhya welcomed him by lighting lamps. Since then, the festival of lights, Diwali, started being celebrated.
According to the Puranas, on the dark night of #Kartik Amavasya, #Mahalakshmi herself comes to earth and visits every house. During this time, in a house which is clean and bright in every way, she resides in a partial form, hence on Diwali, by cleaning and worshiping her as per the rituals, Goddess Mahalakshmi gets special blessings.
Jai Shri Ram!!!