भारत सरकार के नयी करेंसी पर नेपाल सरकार ने लगाया पाबंदी नई दिल्ली : भारत में नोटबंदी के बाद पुरानी करेंसी बंद हो गई थी, लेकिन अब एक ऐसी जगह भी है, जहां नयी करेंसी भी बंद हो चुकी है। दरअसल, भारतीय करेंसी पर यह बैन भारत में नहीं बल्कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में लगाया गया है। अब नेपाल ने 200-500-2000 रुपये के नोट पर रोक लगा दी है। नहीं चलेंगे 200-500-2000 रुपए के नोट नेपाल ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय नोटों के चलन पर तत्काल प्रभाव से सख्त प्रतिबंध लगा दिया। वहां की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में वहां की सरकार ने लोगों से अपील की है कि कोई भी 200, 500 और 2000 रुपये के नोट यानी भारतीय करेंसी न रखें। गौरतलब है कि भारत में हुई नोटबंदी के बाद नेपाल में बड़ी मात्रा में 500 और 2000 के पुराने नोट मिले थे। वहां इस समय काफी मात्रा में पुरानी भारतीय करेंसी का मिल रही है। इसी समस्या को देखते हुए नेपाल में अब इन नोटों के इस्तेमाल पर ही रोक लगा दी है। नेपाल के कई बैकों में सैकड़ों करोड़ पुराने नोट फंसे थे, जो वापस नहीं हो पाए थे। अब इस बारे में सरकार ने सख्ती दिखाई है। पर्यटन और व्यापार पर पड़ेगा असर प्रतिबन्धित नोटों को अपने पास रखना या ऐसे नोटों के बदले कुछ भी खरीदारी करना भी गैरकानूनी होगा। नेपाल सरकार की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है। इस कड़े फैसले का असर नेपाल के पर्यटन पर पड़ेगा। जहां जाली नोटों के धंधेबाजों व तस्करी में लिप्त कारोबारियों की कमर टूूटेेगी, वहीं भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को भी इससे काफी असुविधा होगी। भारत में जारी हुए 200, 500 और 2000 के भारतीय नोटों को नेपाल सरकार ने मान्यता तो नहीं दी थी लेकिन अब तक उसने इसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था। नेपाल के बाजार में ये नोट चल रहे थे, लेकिन अब नेपाल सरकार ने नई भारतीय करेंसी को गैरकानूनी घोषित करते हुए, इनका प्रचलन पूरी तरह बंद कराने का फैसला किया है।