बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ तो गर्लफ्रेंड ने उसके ही क्रेडिट कार्ड से वेटर को दे दी 3.5 लाख रुपए टिप
चैतन्य भारत न्यूज गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच नोंक-झोंक होना आम बात है। छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा, रूठना-मनाना तो कपल्स के बीच होता ही रहता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा लड़ाई-झगड़ा परेशानी का कारण भी बन जाता है। कुछ ऐसा ही फ्लोरिडा की रहने वाली सेरीना वोल्फे के साथ हुआ है। दरअसल सेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लीयर स्काई कैफे में डेट के लिए गई थी। इस दौरान सेरीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को उनके घर जाने के लिए न्यूयॉर्क की टिकट बुक कराने के लिए कहा। लेकिन लड़के ने इसके लिए सेरीना को मना कर दिया। फिर क्या था इस छोटी से बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। काफी लंबे समय तक दोनों के बीच बहस चलती रही लेकिन दोनों ने ही अपनी गलती नहीं मानी। इस दौरान सेरीना ने गुस्से में आकर लड़के से बदला लेने के लिए उसके कार्ड से वेटर को 3.5 लाख रुपए डॉलर टिप दे दी। जबकि दोनों का बिल महज 3,800 रुपए ही हुआ था। इसके बाद मामला और बिगड़ गया। सेरीना की ऐसी हरकत करने पर लड़के ने पुलिस को बताया कि, उसकी जानकारी के बिना उसका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सेरीना को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के का ये भी कहना था कि सेरीना ने शराब पी रखी है। सेरीना को बिना इजाजत के किसी दूसरे का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के अपराध में पुलिस कस्टडी में रखा गया है। सेरीना पर 1000 डॉलर यानी 68,500 रुपए का जुर्माना भी लगा है। खबरों के मुताबिक, रेस्टोरेंट ने टिप के सारे पैसे वेट्रेस को दे दिए वहीं पुलिस का कहना है कि यह वेटर और रेस्टोरेंट पर निर्भर करता है कि उसे टिप वापस करना है या नहीं। ये भी पढ़े एक्स-गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए शख्स खोद रहा था सुरंग और फिर उसी में फंस गया दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा 554 करोड़ का आलीशान घर, देखें तस्वीरें Read the full article











