Coronavirus: मौसमी फल खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
जैसा कि हम सभी को पता है कि देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से फ़ैल रहा है।कोरोना से बचने के लिए लोग हेल्दी फूड्स खा रहे हैं| वहीं इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए लोग अधिक मात्रा में फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं|लॉकडाउन में अगर आपको अपने परिवार और बच्चों के लिए फल खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें नहीं तो वायरस से बच पाना मुश्किल है| फल लेने जाते वक्त मास्क और ग्लव्ज पहनकर जाएं व सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर पर ध्यान रखें| वहीं लौटने पर घर का दरवाजा हाथ की हथेली से नहीं बल्कि कोहनी से खोलने की कोशिश करें|अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो दरवाजे के हैंडल को सैनिटाइज जरूर करें|इनमें से एक अहम तरीका है, खुद का ध्यान रखते हुए बाहर से सामान लेना। अगर आप बाहर से फल खरीद रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना है ये हम आज बताएंगे-
फ्रूट्स खरीदते समय इन बातों का ख्याल जरूर रखें-
1- फल वाले और आपके बीच में 6 फीट की दूरी जरूर हो| इसके अलावा फल लेने पहुंचे दूसरे ग्राहकों से भी आपको दूरी बनाने की जरूरत है|
2- फल वाला अगर आपके घर के दरवाजे का हैंडल या सामान का बैग पकड़े तो उसे भी सैनेटाइज करना होगा|
3- कई बार आप ठेले से फ्रूट्स खरीदते हैं. ठेले वाले कहां-कहां से घूम कर आ रहे हैं, इसका हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता, इसलिए हमें फलों को हल्के गर्म पानी और नमक से जरूर धोना चाहिए व धोने के बाद उसे एक या दो घंटे तक भीगा हुआ ही छोड़ देना चाहिए|
4- फलों को धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है| फलों को अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए जिससे कि इनमें मौजूद कीटाणु आसानी से मर सकें| ये हेल्थ को अच्छा रखती हैं और शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखती हैं|
5- संक्रमण से बचने के लिए बाजार के फ्रेश प्लास्टिक या कैरी बैग का ही यूज करें। इनमें रखें फल और सब्जियों को घर पर लाने के बाद कैरी बैग को सीधे डस्टबिन में फेंक दें। याद रखें कि आपको घर का कैरी बैग नहीं यूज करना है। ऐसा करने से आप संक्रमण को न्योता दे सकते हैं।
6- बाजार से लाए फल पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़कें फिर इन्हें 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे उनकी ऊपरी परत पर जितने भी बैक्टीरिया और वायरस होंगे वो दूर हो जाएंगे। इसके बाद सभी को नल के साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें।
7- फलों को धोने के लिए किसी तरह के कैमिकल जैसे क्लोरीन, अल्कोहल, डिस्इंफेक्टेंट का इस्तेमाल कभी न करें. इसके अलावा फलों को साफ करने के लिए साबुन या डिजेर्जेंट वाले पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं और गंभीर रूप से बीमार बना सकती है|
https://kisansatta.com/coronavirus-know-these-important-things-before-buying-seasonal-fruits35831-2/ #Alcohol, #Bacteria, #Chlorine, #CoronavirusKnowTheseImportantThingsBeforeBuyingSeasonalFruits, #Disinfects Alcohol, Bacteria, Chlorine, Coronavirus: Know these important things before buying seasonal fruits, Disinfects Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प