इस गर्मी ट्राई करें बैंगन का रायता, वेट लॉस और डायबिटीक डायट के लिए है बेस्ट
भोजन के समय अगर साथ में रायता खाने को मिल जाए तो मजा आ जाए। इसको खाने से शरीर में ठंडक का एहसास होता है। रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, वे खाने के स्वाद को बड़ाने के साथ, उसे पचाने में भी मदद करते हैं। अलग अलग के तरह के रायते खाने के जायके दुगना कर देते हैं। आपने वैसे तो तरह-तरह के रायते खाये होंगे , लेकिन आज हम आपको बैगन का रायता बनाना सिखा रहे हैं। जब तपती गर्मी हो, तो ऐसी ठंडी रेसिपी चुनें, जो हाजमे को भी दुरूस्त रखें, इसके लिए आज जानिए कैसे बनाया जाता है बैंगन का रायता –
1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
1 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
2 टी स्पून तेल नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
बैंगन को पतले गोल टुकड़ों में काट लें। नमक लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें। बैंगन के टुकड़ों पर अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट लगा लें और एक कढाई में तेल गर्म करके उसे करारा होने तक तले। दूसरी ओर दही को मथ लें उसमें लहसुन का पेस्ट और नमक डाल दें। इसके ऊपर तला हुआ बैंगन डाल दें। एक बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा और हल्दी पाउडर डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो इसे रायते के ऊपर डाल दें और फिर रायते को ठंडा कर सर्व करें।
बैंगन स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है। बैंगन में पोटैशियम व मैग्नीशियम खूब होता है, जिसके कारण इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल दुरुस्त रहता है।
बैंगन में विटामिन-सी पाया जाता है, जो संक्रमण से दूर रखने में तो कारगर है ही, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है।
बैंगन कैलोरी की खपत करता है। साथ ही इसमें फाइबर खूब होता है। बैंगन खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है। वजन कम करने वालों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
https://kisansatta.com/try-this-summer-brinjal-raita-best-for-weight-loss-and-diabetic-diet36187-2/ #BestForWeightLossAndDiabeticDiet, #GingerGarlicPaste, #SaltAndPepperPowder, #TryThisSummerBrinjalRaita best for weight loss and diabetic diet, Ginger-Garlic Paste, Salt and pepper powder, Try this summer Brinjal Raita Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प