गेहूँ के आटे की गुजिया (gehu ke aate ki gujiya recipe in Hindi) #२०२१ १ घंटा 1 cooksnap सामग्री २० पीस आटा लगाने के लिए- 250 ग्राम मैदा 1 बड़ा चम्मच मोयन के लिए घी 1 छोटा चम्मच नमक भरावन के लिए- 100 ग्राम मावा- 50ग्राम- आटा 1 बड़ा चम्मच नारियल कसा हुआ- 1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ आवश्यकतानुसार पिस्ता बारीक कटा हुआ आवश्यकतानुसार इलायची पाउडर आवश्यकता अनुसार खसखस दाना स्वाद अनुसार पिसी हुई चीनी आवश्यकतानुसार काजू बारीक कटा हुआ तरीका सबसे पहले आटा में नमक, घी, डालकर अच्छे से मिला लें। फ़िर धीरे धीरे पानी डालकर पूरी जैसा आटा लगा लें। आप चाहें तो आटा की जगह मैदा भी ले सकते हैं। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लें और इसमें सारे सूखे मेवे डालकर थोड़ा सा सेंक लें। कसे हुए नरियल को ज्यादा नहीं सेंकना है नहीं तो ये तेल छोड़ देगा। फिर उसी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर आटा भी सेंक ले और गैस बंद कर दें फिर उसमें मावा, पिसी हुई चीनी, सेंके हुए सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर मिला ले। आपका गुजिया का मसाला तैयार है। अब आटा मे से छोटी छोटी गोलियाँ बना ले और पतला बेल ले पूरी जैसा। अब गुजिया के सांचे की सहायता से मसाला भरकर सारी गुजिया तैयार कर लें अब तैयार गुजियों को गरम तेल या घी में डालकर तल लें गैस की आँच को धीमा रखेंगे अगर आँच को तेज रखेंगे तो गुजिया ऊपर से सिक जायेगी अंदर कच्ची रहेंगी गुजियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तले फिर कढ़ाई से निकालकर गरम या ठंडा होने पर सर्व करें। .. .. .. .. .. .. .. .. .. .. .. .. .. #holi #holifood #holifestival #gujiyarecipe #gujiya #sweets #instapic #instafood #foodphotography #foodlover #delicious #foodstagram #streetfood #instagood #delhifood #zingyzest #festiveonweekon #dilsefoodie #thisisdelhi #foodtalkindia #whatdillieats #kuljyotidhingra #instagram #tastyfood #delhifoodiehouse (at ranjhi jabalpur m.p. india) https://www.instagram.com/p/CNFVP-OlwnO/?igshid=16gbm7k5gcry6