IPL 2025 Points Table : देखिये आईपीएल 2025 में कौन सी टीम किस स्थान पर है
seen from China

seen from United States
seen from China
seen from Maldives
seen from Belgium
seen from China

seen from United States

seen from United States
seen from United States
seen from China
seen from United States

seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from China
seen from China
seen from United States

seen from United States
seen from Philippines
seen from China
IPL 2025 Points Table : देखिये आईपीएल 2025 में कौन सी टीम किस स्थान पर है
Stay updated with the latest IPL Point Table for the 2025 season! 📊🔥 Check out which teams are leading the race for the playoffs and which ones need a comeback. With thrilling matches, high-octane performances, and intense rivalries, this season is keeping cricket fans on the edge of their seats!
आज बेंगलुरु से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, हारने पर रॉयल्स हो जाएंगे प्लेऑफ से बाहर
चैतन्य भारत न्यूज इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 49वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। ये मुकाबला रात आठ बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। वैसे बेंगलुरु टीम अपने खराब प्रदर्शन के चलते पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में यदि वह आज का मैच जीतेगी भी तो भी उनकी स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं राजस्थान की बात करें तो यदि आज का मैच वह नहीं जीती तो राजस्थान भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। अब तक राजस्थान रॉयल्स ने कुल 12 मैच खेले हैं जिसके साथ उनके 10 अंक हैं। राजस्थान का नाम अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। राजस्थान से पहले पंजाब, कोलकाता और हैदराबाद का नाम है। इन सभी टीमों के 10-10 अंक हैं। लेकिन रनरेट के मामले में राजस्थान रॉयल्स का नंबर सबसे बाद में है। ऐसे में यदि उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दोनों टीमें इस प्रकार हैं- राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पल्लीकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिच क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी। ये भी पढ़े... IPL 2019 : राजस्थान ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया, 11 साल बाद ईडन गार्डन्स पर जीत हासिल की IPL 2019 : विराट सेना ने जीता लगातार तीसरा मैच, पंजाब को 17 रनों से हराया IPL 2019 : प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी सीएसके, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया Read the full article
IPL 2019 : राजस्थान ने कोलकाता को 3 विकेट से हराया, 11 साल बाद ईडन गार्डन्स पर जीत हासिल की
चैतन्य भारत न्यूज आईपीएल के 43वें मैच में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ राजस्थान ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर राजस्थान को आखिरी जीत साल 2008 में मिली थी। अब पूरे 11 साल बाद उन्हें एक बार फिर इस मैदान पर सफलता हासिल हुई है। राजस्थान ने किया बेंगलुरु को पीछे गुरुवार का मैच हारने के बाद कोलकाता की यह लगातार छठी हार है। कोलकाता से राजस्थान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उन्होंने 19.2 ओवर में सात विकेट के साथ हासिल कर लिया। राजस्थान की ओर से 17 साल के रियान पराग ने 47 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 34 और जोफ्रा आर्चर ने 27 रन बनाकर मैच को लक्ष्य के पास पहुंचाने में मदद की। कोलकाता टीम के लिए पीयूष चावला ने तीन विकेट और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए। बता दें अब तक राजस्थान ने कुल 11 मैच खेले हैं जिनमे से ये उनकी चौथी जीत है। इसी के साथ अब वह अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गया। अब विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों को जीत हासिल करने की जरुरत कोलकाता की बात करें तो अब तक उन्होंने भी कुल 11 मैच खेले हैं जिनमे से ये उनकी सातवीं हार है। कोलकाता के आठ अंक हैं और वो अंक तालिका में छठे स्थान पर है। राजस्थान और कोलकाता दोनों ही टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए तीनों मुकाबले में जीत हासिल करना जरुरी है। ये भी पढ़े... IPL 2019 : आज कोलकाता से होगी राजस्थान की टक्कर, दोनों टीमों का मैच जीतना बहुत जरुरी IPL 2019 : रहाणे के शतक जड़ने के बावजूद दिल्ली से हारी राजस्थान रॉयल्स थकान मिटाने के लिए पत्नी संग एयरपोर्ट की फर्श पर ही सो गए धोनी, लाखों बार पसंद की गई तस्वीर Read the full article
IPL 2019 : आज कोलकाता से होगी राजस्थान की टक्कर, दोनों टीमों का मैच जीतना बहुत जरुरी
चैतन्य भारत न्यूज आईपीएल सीजन-12 के 43वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर रात 8 बजे से शुरू होगा। बता दें कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक कुल 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 10 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। एक मुकाबला रद्द हो गया था। कोलकाता से राजस्थान को आखिरी जीत साल 2008 में मिली थी। फिलहाल राजस्थान का प्रदर्शन बहुत खराब चल रहा है। राजस्थान पिछले कई दिनों से लगातार हार का सामना कर रही है। इसी खराब प्रदर्शन के चलते राजस्थान अब अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गई है। बता दें अब तक राजस्थान ने कुल 10 में खेले हैं जिनमे से उन्हें 3 मैच में ही जीत मिली है। स्टीव स्मिथ की टीम के कुल 6 अंक हैं और इसी के साथ वो अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता टीम की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमे से 4 मैच जीते हैं। कोलकाता के कुल 6 अंक हैं जिसके साथ वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे चारों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों टीमें इस प्रकार हैं: राजस्थान रॉयल्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग। कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज। ये भी पढ़े... IPL 2019 : रहाणे के शतक जड़ने के बावजूद दिल्ली से हारी राजस्थान रॉयल्स IPL 2019 : शतक जड़कर विराट कोहली ने कोलकाता को 10 रनों से हराया IPL 2019 : प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आज होगी दिल्ली और राजस्थान की टक्कर Read the full article
IPL 2019 : विराट सेना ने जीता लगातार तीसरा मैच, पंजाब को 17 रनों से हराया
चैतन्य भारत न्यूज इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने घरेलु मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रन से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहली पारी में बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गवाकर सिर्फ 185 रन ही बनाए। बता दें पंजाब और बेंगलुरु के बीच पांच मैच हुए हैं जिनमे से बेंगलुरु की ये चौथी जीत थी। बुधवार को मिली जीत से बेंगलुरु को 2 अंक मिले हैं। इसी के साथ बेंगलुरु के कुल अंक 8 हो गए हैं। अब तक बेंगलुरु ने 11 मैच खेले हैं जिनमे से उसे 4 मैचों में जीत मिली है। अब तक बेंगलुरु का नाम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर था लेकिन अब वह 7वें स्थान पर पहुंच गई है। अंक तालिका में अब आखिरी पायदान पर राजस्थान रॉयल्स आ गई है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के प्रदर्शन की बात करें तो उनके कुल अंक 10 है। पंजाब ने अब तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमे से उन्हें 5 में जीत हासिल हुई है। इसी के साथ पंजाब का नाम अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। पंजाब की हार से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में टीम को सभी मैच जीतने की जरुरत है वरना वह आईपीएल से बाहर हो सकती है। ये भी पढ़े... IPL 2019 : शतक जड़कर विराट कोहली ने कोलकाता को 10 रनों से हराया IPL 2019 : घरेलू मैदान पर पंजाब ने राजस्थान को 12 रनों से हराया Read the full article
IPL 2019 : आज पंजाब से होगी बेंगलुरु की टक्कर, हारने पर हो जाएगा विराट सेना का खेल खत्म
चैतन्य भारत न्यूज आईपीएल सीजन-12 का 42वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछली बार बेंगलुरु टीम ने चेन्नई को एक रन से हरा दिया था। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई थी। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक कुल 10 मैच खेलें हैं जिनमें से उन्होंने तीन मैचों में जीत हासिल की है। बेंगलुरु टीम का नाम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। विराट सेना को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो इसके लिए उन्हें बचे हुए सभी मैच जीतना बहुत जरुरी है। बेंगलुरु के पास कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल और मोइन अली जैसे शानदार बल्लेबाजों हैं।इनके प्रदर्शन से मैच जीतने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं गेंदबाजी में बेंगलुरु के पास डेल स्टेन हैं जिससे टीम को बहुत फायदा मिलता है। विराट सेना के सामने आज करो या मरो वाली स्थिति है। यदि वह आज का मैच हार जाते हैं तो उनका आईपीएल सीजन-12 में खेल खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो उन्हें आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब टीम में फिलहाल लोकेश राहुल और क्रिस गेल ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक पंजाब ने कुल 10 मैच खेले हैं जिनमे से उन्हें पांच मैचों में जीत हासिल हुई है। इसी के साथ पंजाब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें इस प्रकार है: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दुबे, नाथन कुल्टर नाइल, वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डि ग्रैंडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह। किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाय, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हार्डस विल्जोन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन। ये भी पढ़े... IPL 2019 : शतक जड़कर विराट कोहली ने कोलकाता को 10 रनों से हराया IPL 2019 : घरेलू मैदान पर पंजाब ने राजस्थान को 12 रनों से हराया Read the full article
IPL 2019 : प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी सीएसके, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
चैतन्य भारत न्यूज मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अंक तालिका में चेन्नई ने फिर पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली। चेन्नई ने अब तक कुल 11 मैच खेलें हैं जिनमे से उन्होंने 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं हैदराबाद लगातार दो बार से हार रही है। अब तक हैदराबाद ने कुल 10 मैच खेले हैं जिनमे से उसे पांच में जीत हासिल हुई है। हैदराबाद 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बरकरार है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद टीम को बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम 3 मैच में जीत हासिल करनी ही है। हैदराबाद ने चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे चेन्नई ने एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दूसरे ही ओवर में हरभजन ने जॉनी बेयरस्टो (0) को आउट कर दिया। इसके बाद डेविड वार्नर (57) और मनीष पांडे (83) ने दूसरा विकेट होने के लिए 115 रनों की साझेदारी की। लेकिन इस साझेदारी को भी भज्जी ने तोड़ दिया। इस दौरान विजय शंकर ने 26 रन बनाए। मनीष पांडे ने नाबाद रहकर मैच को 175 रन तक पहुंचाने में मदद की। चेन्नई की अच्छी शुरुआत नहीं थी। शुरुआत में ही फाफ डु प्लेसिस 1 रन बनाकर आउट हो गए। फिर शेन वाटसन और सुरेश रैना ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन बनाए। रैना ने संदीप शर्मा के एक ओवर में करीब 22 रन बनाए। वाटसन ने 35 गेंदों में 50 रन पूरे किए। 38 रन बनाकर रैना आउट हो गए और फिर रायडू ने वाटसन का साथ देकर पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, ये दोनों ही खिलाड़ी जल्दी आउट हो गए। अंत में मैच रोचक हो गया। आखिरी ओवर में चेन्नई को 9 रन की जरुरत थी और फिर जाधव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। Read the full article