लोटापहाड़ में दो रेल घटनाएं: कंटेनर मालगाड़ी में लगी आग, पेंटोग्राफ-ओएचई टकराने से परिचालन प्रभावित चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो अलग-अलग रेल घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में स्टील कॉइल से लदी एक कंटेनर मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई, जबकि दूसरी घटना में लोटापहाड़-सोनुआ रेलखंड के बीच एक मालगाड़ी का पेंटोग्राफ ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन से उलझ गया, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे कर्मियों और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से दोनों घटनाओं पर समय रहते काबू पा लिया गया।... https://townpost.net/2026/06/19/two-rail-incidents-at-lotapahar-fire-breaks-out-on-a-container-freight-train-operations-disrupted-due-to-a-pantograph-ohe-collision/











