"हम जीतेंगे" हम जीतेंगे, ज़ाहिर है कि हम ही जीतेंगे. वो दिन कि जिसे आना ही है, और कुव्वत-ए-सब्र से जिसे हम लाएंगे. जो दूर बड़ी और मुश्किल है उस मंज़िल तक हम पहुंचेंगे हम जीतेंगे... इस मुश्किल में, इस आफत में, बोलेगी अब हिम्मत-ए-कौम. और अपने इस सख़्त इरादे से, दुश्मन को यकीनन रोकेंगे. हम जीतेंगे... ताकत-ए-वतन हमसे होगी जब घर से नहीं हम निकलेंगे सेहत-ए-वतन हमसे होगी जब फासले कुछ हम रखेंगे हम जीतेंगे... फिर डर-ओ-फिकर के ये आलम तारीख़ों मे ही रह जाएंगे जब दिन दर दिन यूँ गुजरेंगे नज़दीक फतह के आएंगे हम जीतेंगे... चर्चे होंगे हिन्दुस्ताँ के जो तब भी थे और अब भी है हस्ती जो थी और रहे सदा ये हमसे है, ये तुमसे है फिर मुल्क मुल्क और शहर शहर सब लोग सभी से बोलेंगे भारत भारत सब पूछेंगे भारत भारत सब गाएंगे हम जीतेंगे... ये तो तय है कि हम ही जीतेंगे -इंशा Video Live on #YouTube Link in bio 🤘 🎊 ♥️ 😍 🐣 #indiafightscorona #IndiaAgainstCorona #COVID19 #indialockdown #21dayslockdown #lockdownforgood #GoodNikunj #Insha #poetry #Shayari #urdushayari #hindikavita #coronamotivation #coronainspiration (at Unnao, Uttar Pradesh) https://www.instagram.com/p/B-4pF13lHT4/?igshid=1ub9hfjhe81qg