MagBook is the world's largest digital magazine newsstand with over 9,000+ magazines in its catalogue. Read them anytime and anywhere on iPad, iPhone, Android devices and the web.
विश्व ज़ूनोज़ेज़ दिवस: पशुजन्य
रोगों से बचाव की जागरूकता
आज छह जुलाई को विश्व भर में ज़ूनोज़ेज़ दिवस मनाया जाता है. इसे मनाने का उद्देश्य पशुजन्य रोगों की विकराल समस्या के प्रति विश्व भर में जागरूकता फैलाना है. आज से 137 वर्ष पूर्व छह जुलाई 1885 को फ्रांस में लुई पाश्चर ने पहला टीका नौ वर्ष की आयु के एक बच्चे जोसेफ मीस्टर को लगाया था जिसे एक रेबीज़ग्रस्त कुंत्ते ने काट लिया था. उसी टीके से उस बच्चे की जान बची और लुई पाश्चर का नाम चिकित्सा के इतिहास में अमर हो गया. इसी परिप्रेक्ष्य में छह जुलाई को ज़ूनोज़ेज़ दिवस मनाया जाता है .
रोगों का पशु-पक्षियों से मनुष्यों में संक्रमण या तो सीधे सम्पर्क से होता है (जैसे कुत्ते के काटने से रेबीज़), या सान्निध्य से (जैसे पशुपालन या अन्य ऐसे कार्यों सें) या संक्रमित माॅस खाने या जल पीने आदि से । मांसाहारी भोजन तो इन रोगों के संक्रमण का मुख्य श्रोत है ही ।









