रिसर्चर ने ब्लूटूथ सिक्योरिटी में एक खामी स्पॉट की है, जिससे लैपटॉप, स्मार्टफोन, कमर्शियल एयरक्राफ्ट और हैवी ट्रक जैसे 1,400 कमर्शियल प्रोडक्ट्स प्रभावित हुए हैं। विंडोज़ 10 और एंड्रॉयड यूज़र्स खतरनाक ब्लूटूथ क्लासिक खामी के चलते नए थ्रेट का सामना कर रहे हैं। सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार 16 खामियां पाई गई हैं, जिसके एक बराकटूथ का नाम दिया गया है। इससे डिवाइसेज़ की बड़ी रेंज में खतरा है, जो कि ब्लूटूथ से कनेक्टेड होती हैं।इसमें एक्सटर्नल स्पीकर, हेडफोन, माइक, कीबोर्ड जैसे डिवाइस मौजूद हैं, जो खतरे की रेंज में आते हैं।
ये खामी क्वालकॉम, इंटेल, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट की चिप को भी प्राभिवत करता है। उदाहरण के तौर पर इन चिप को माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप्स, डेल डेस्कटॉप PC और टॉप-टियर एंड्रॉयड स्मार्टफोन जैसे सैमसंग, गूगल पिक्सल, वनप्लस और भी कई स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जाता है।















