VIDEO : बाढ़ का दर्द दुनिया तक पहुंचाने के लिए इस लड़की ने कराया फोटोशूट, हो रही ट्रोल
चैतन्य भारत न्यूज पटना. बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के और भी कई जिलों के हजारों लोग इस समय बाढ़ और भारी बारिश के कारण परेशान हैं। इन सब के बीच एक मॉडल के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
बाढ़ की समस्या की ओर ध्यान दिलाने के लिए इस मॉडल ने जल-जमाव वाले अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर फोटोशूट करवाया है। कुछ लोग ये तस्वीरें देखकर सराहना कर रहे हैं तो कुछ आलोचना।
इस फोटोशूट में नजर आने वाली मॉडल नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की छात्रा अदिति सिंह हैं, जो अपने फोटोशूट के कारण चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरों को फोटोग्राफर सौरव अनुराज ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है।
साथ ही उन्होंने लिखा है कि- 'मेरी सोच यह थी कि लोगों का ध्यान बिहार की बाढ़ की तरफ खींचा जाए। दूसरे राज्यों में जब बाढ़ आती है तो लोग मदद के लिए आगे आते हैं। लेकिन बिहार की बाढ़ का जिक्र राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में उतना नहीं होता।'
उन्होंने आगे लिखा कि, 'ऐसी तस्वीरों को लोग सोशल मीडिया पर रुक कर देखेंगे और यही कारण है कि ऐसा फोटोशूट किया गया है।' फोटोशूट की तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि, 'यह सिर्फ फेमस होने के लिए किया गया है, न कि बाढ़ की त्रासदी दिखाने के लिए।'
गौरतलब है कि, बिहार के कई हिस्सों में आई बाढ़ के कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि, 'हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।'
View this post on Instagram A post shared by Meow Studio(Saurav Anuraj) (@meowwala) on Sep 29, 2019 at 12:22am PDT ये भी पढ़े... बाढ़ और बारिश से बेहाल हुआ पटना, कहीं दीवार गिरी, कहीं पेड़ तो कहीं अस्पतालों में भरा पानी मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, शिवना नदी की बाढ़ में डूबे भगवान पशुपतिनाथ बाढ़ के कारण पानी-पानी हुआ पुणे, 9 लोगों की मौत, कई लोग लापता Read the full article












