भाजपा के इशारे पर चल रही मायावती - गहलोत
नई दिल्ली : राजस्थान की राजनीति में चल रहे सियासी धमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मायावती पर हमला बोलते हुआ कहा कि मायावती अब भाजपा के इशारे में बोल रही हैं | उनको दर हैं कि कहीं भाजपा उन पर ID और CBI की जांच न लगा दे | आपको बता दें कि बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर मायावती लगातार कांग्रेस पर तीखे हमले कर रही हैं |गहलोत ने कहा, “दो तिहाई बहुमत से कोई पार्टी टूट सकती है, अलग पार्टी बन सकती है, विलय कर सकती है दूसरी पार्टी में। यहां बसपा छह के छह विधायक मिल गए हैं तो मायावती की जो शिकायत है, वह वाजिब नहीं है क्योंकि मायावती के दो विधायक अगर अलग होते तो शिकायत हो सकती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ” बसपा के सभी विधायक अपने मन से पार्टी में शामिल हुए थे पार्टी ने उन पर कोई जोर दबाव नहीं डाला तब हमसे कोई वाजिब शिकायत नहीं हो सकती।
गहलोत ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि मायावती जो बयानबाजी कर रही हैं, वह भाजपा के इशारे पर कर रही हैं। भाजपा जिस प्रकार से सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है, डरा रही है, धमका रही है सबको, आप देखो राजस्थान में क्या हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेन्द्र अवाना और राजेन्द्र गुढ़ा ने 2018 में विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर जीता था। ये सभी विधायक सितम्बर 2019 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय से अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को मजबूती मिली थी, क्योंकि 200 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ दल के विधायकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई थी।
https://kisansatta.com/mayawati-running-at-the-behest-of-bjp-gehlot/ #Gahlot, #Mayawati, #Rajasthan #gahlot, #mayawati, rajasthan State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प