भगवान की दिव्यता से जुड़े
जब हमारे विचार हमारे भावनाओं को जन्म देती है तो बुद्धि निर्णय लेती है। जब आप अपने मन और बुद्धि को भगवान के हवाले कर देते हैं तो आप अपने विचारों को भगवानमय बना लेते हैं। तो इससे आपकी भावनाएं दिव्य हो जाती है। और इसे ही दिव्य विचार कहते हैं। साथ ही जब यह दिव्यता आपकी बुद्धि से जुड़ती है तो वह प्रज्ञा बुद्धि हो जाती है। अपनी जिंदगी को अनुशासित कर जीवन जीने की आदत डालें।आपके विचार ही आपकी जिंदगी को बदल देती है। जिसे खुश रहने की आदत है उदासीनता उसके पास नहीं टिकती। सकारात्मक मानसिकता ही हमारी आंतरिक संपत्ति है। उच्च आत्म सम्मान, आंतरिक शांति, और एक मजबूत आध्यात्मिक संबंध को ही आंतरिक संपत्ति कहा गया है।















