श्रावस्ती में 90 जोड़ों ने लिए सात फेरे:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुए विवाह वर वधुओं को मिला आशीर्वाद
श्रावस्ती में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 90 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह सामूहिक विवाह समारोह कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।…



















