जानें कैसे बनाये मसाले दार पूरी
दिवाली 2020: के दिन हर घर में अलग−अलग तरह की सब्जियां व पूरी बनाई जाती हैं। यह पूरे साल का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है इसलिए इन दिनों घर पे अच्छे से अच्छे पकवान बनाये जाते हैं तो इस बार आप भी बनाये कुछ बेहतरीन मसाला पूरी |
मसाला पूरी-
मसाला पूरी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा तैयार करना होगा। इसके लिए पहले आप एक परात या फिर किसी बर्तन में गेंहू का आटा, लालमिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, नमक, कटा हुआ हरा धनिया और दो चम्मच तेल या फिर रिफाइंड डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें अपनी जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथे। आटा गूंथने के बाद इसके उपर थोड़ा सा तेल डालकर फिर से अच्छी तरह मसलें और दस−पंद्रह मिनट के लिए सेट होने दें। अब आटे की छोटी−छोटी लोईयां बनाएं। वहीं दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही रखकर उसमें ऑयल डालें और गर्म होने दें। अब आप लोईयों की मदद से छोटी−छोटी रोटी बनाएं। जब तेल गर्म हो जाए तो आप उसमें पूरी डालकर दोनों तरफ से तल लें। जब पूरी गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें। आपकी मसाला पूरी तैयार है। आप इसे सब्जी के साथ तो खा ही सकती हैं। यह चाय के साथ भी काफी स्वादिष्ट लगती हैं।
आलू पूरी-
आलू की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा डालें। अब इसमें सूजी, नमक, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन व हल्दी पाउडर डालकर हाथों की मदद से अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें उबला हुआ आलू कद्दूकस करके डालें। अब इसमें ताजा हरा धनिया कटा हुआ डालें और एक बार फिर से आटे को मिक्स करें। अब आप इसमें थोड़ा−थोड़ा पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें। अब इसके उपर करीबन एक चम्मच ऑयल डालें और हाथों की मदद से अच्छी तरह फिर से गूंथे ताकि यह चिकना हो जाए। इसके बाद इसे ढककर दस मिनट के लिए सेट होने दें। दस मिनट बाद आप अब आटे की छोटी−छोटी लोईयां बनाएं। वहीं दूसरी तरफ गैस पर कड़ाही रखकर उसमें ऑयल डालें और गर्म होने दें। अब आप लोईयों की मदद से छोटी−छोटी रोटी बनाएं। जब तेल गर्म हो जाए तो आप उसमें पूरी डालकर दोनों तरफ से हल्का−हल्का दबाते हुए तल लें। आपकी आलू की टेस्टी पूरियां बनकर तैयार है।
https://kisansatta.com/learn-how-to-make-spices/ #BlackPepperPowder, #Celery, #Diwali, #Flour, #Masalapuri, #PotatoPuri, #Spice, #Vegetables #BlackPepperPowder, #celery, #Diwali, #flour, #Masalapuri, #PotatoPuri, Spice, vegetables State #State KISAN SATTA - सच का संकल्प