बेबी बंप के साथ समीरा का अंडर वॉटर फोटोशूट हो रहा वायरल
समीरा रेड्डी को कुछ दिनों पहले ट्रोलर्स ने उनके एक फोटोशूट के लिए ट्रोल किया था जिसमें वे बेबी बंप के साथ नज़र आ रही थीं। उनके फोटोज पर कई लोगों ने बुरे कमेंट्स किए थे लेकिन समीरा इस बात की परवाह नहीं करतीं। समीरा अपना यह पीरियड एंजॉय करना चाहती हैं और उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में वे कह चुकी हैं कि हर कोई प्रेगनेंसी में करीना कपूर जैसा नहीं लग सकता लेकिन मुझे अपने प्रजेंट फिगर से कोई प्रॉब्लम नहीं है तो लोगों को क्या दिक्कत है।
Read More at- Sameera Reddy photoshoot















