पहलगाम आतंकी हमले के बाद रेलवे की बड़ी घोषणा: कटरा से दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा टाइमटेबल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच उत्तर रेलवे ने तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सुविधा के लिए एक अहम फैसला लेते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स ट्रेन संख्या 04612 आज रात 9:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन जिन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, वे हैं:
शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन (9:48 PM)
जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत
कोच संरचना इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित कोच शामिल किए गए हैं:
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष रूप से चलाया जा रहा है और आगे और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
हमले से जुड़ा अपडेट पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 26 पर्यटकों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट पर बताई जा रही है। प्रमुख आतंकियों में आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा शामिल हैं।