तेरी गति मेरी अगति
मेरी गति तेरी अगति
तेरी गति में
अति उत्साह, ख़ुशी, शोर, भीड़ आर्कषण.
चमक-दमक बाहरी सत्यापन,
समाज का अनुमोदन
फिर भी -- निष्प्राण!
मेरी गति में
जो कुछ भी है,
तेरे लिए- महत्वहीन, तच्छ, क्षुद्र,
तृण-सदृश मलिन, धूमिल, क्षीणकाय
फिर भी - प्राणवान्!
रहो तम यों ही गतिशील
सम्प्रति मुझे तेरी गति के प्रति नहीं कोई सहानूभति।




