International Nelson Mandela Day 2025: संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग और नेल्सन मंडेला की विरासत
नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (या मंडेला दिवस ): 18 जुलाई को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया जा रहा है , जो न केवल मानव मात्र को सम्मान देने का दिन है , बल्कि यह दिन हमें मानवाधिकार , समानता और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की याद भी दिलाता है । दूसरी ओर भारत में संत रामपाल जी महाराज जी एक ऐसे संत , जो धार्मिक आडंबरों , जातिवाद , नशा , हिंसा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आध्यात्मिक आंदोलन चलाकर समाज में वास्तविक सुधार की नींव रख रहे हैं।
नेल्सन मंडेला संघर्ष की एक अमिट गाथा : नेल्सन मंडेला एक ऐसा नाम जिन्होंने मानव मात्र को सम्मान दिलाने के लिए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष किया। नेल्सन मंडेला जी का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिणी अफ्रीका में हुआ था। नेल्सन मंडेला ने रंगभेद नीति के खिलाफ 27 वर्षों तक जेल में रहकर आंदोलन चलाया, परिणामस्वरूप दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति 1994 में नेल्सन मंडेला बने। नेल्सन मंडेला का दृष्टिकोण हमें बताता है कि शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं। नेल्सन मंडेला का यही मानना था कि हर व्यक्ति दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है।
संत रामपाल जी महाराज जी समाज सुधार के आध्यात्मिक सेनानी:
संत रामपाल जी महाराज जी ने समाज में शांति , नशा , मुक्ति दहेज मुक्त विवाह , बाल विवाह का उन्मूलन , जातिवाद की समाप्ति और सच्चे ज्ञान के प्रचार - प्रसार हेतु संघर्ष किया है और यदि वर्तमान संदर्भ की बात करें , तो संत रामपाल जी महाराज जी का यह संघर्ष अभी भी कायम है । संत रामपाल जी महाराज जी का एक ही नारा है " जीव हमारी जाति है , मानव धर्म हमारा है ; हिंदू , मुस्लिम , सिख , ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा है "।
दोनों के विचारों की संगति : नेल्सन मंडेला जहां राजनीतिक और सामाजिक स्वतंत्रता की बात करते हैं , वहीं संत रामपाल जी महाराज जी ने मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य " मोक्ष " की बात कही। उनका मानना है कि मनुष्य हमारे शास्त्रों में छुपे हुए गूढ़ रहस्य को समझें और उनका अनुसरण करें।
निष्कर्ष : नेल्सन मंडेला दिवस केवल अतीत की स्मृति नहीं , बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। वही संत रामपाल जी महाराज जी का शास्त्र आधारित आध्यात्मिक ज्ञान और उनका समाज सेवा का मार्गदर्शन उस प्रेरणा को क्रियान्वित करने का बहुत बड़ा माध्यम है । यदि वर्तमान समय में समाज इन दोनों महान व्यक्तियों की शिक्षाओं को आत्मसात करें , तो हम एक सम्पन्न , शुद्ध और शांतिपूर्ण विश्व की कल्पना को साकार कर सकते हैं।













